मुंबई

महाराष्ट्र के सांगली में बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त हादसा, नहर में कार गिरने से छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र के सांगली में बुधवार को एक बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार एक नहर में गिर गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Sangli Car Accident: महाराष्ट्र के सांगली जिले में बुधवार को एक हादसा हो गया। सांगली में एक कार सूखी नहर में गिर गई। इसमें तीन बच्चों समेत परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना तड़के चिंचानी इलाके में हुई।

बर्थडे पार्टी से लौट रहा था परिवार

पुलिस ने बताया कि वे लोग कवठे-महांकाल इलाके में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर ऑल्टो कार से तासगांव लौट रहे थे, तभी उनका वाहन पलटकर सूखी नहर में गिर गया। नहर में गिरते ही छह लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान राजेंद्र जगन्नाथ पाटिल (60), सुजाता पाटिल (55), प्रियंका खरदे (30), ध्रुव (3), राजीवी (2) और एक वर्षीय कार्तिकी के रूप में हुई है। घायल हुई स्वपनली भोसले (30) को अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने कहा कि तासगांव पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

इनपुटःभाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article