मुंबई

Mumbai Fire: मुंबई की टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 9 गाड़ियां

Mumbai Fire: मुंबई में स्थित टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

Image

मुंबई की टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में लगी आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Mumbai Fire: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लोअर परेल वेस्ट में स्थित टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का कार्य शुरू किया गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में आग लगने की खबर की पुष्टि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा की गई है। अच्छी बात ये है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं आई है। दमकल विभाग की आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह आग इमारत के पीछे की ओर तीसरी और सातवीं मंजिलों के बीच इलेक्ट्रिक डक्ट तक सीमित है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए व्यावसायिक इमारत में प्रवेश करने और दरवाजे पर लगे ताले तोड़ने के लिए छेनी और हथौड़े का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि आठ दमकल गाड़ियों एवं अन्य अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा गया है।

कमला मिल्स परिसर में आग लगने की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। यह पार्कसाइड आवासीय भवन के बगल में स्थित है। पार्कसाइड के निवासियों ने कहा कि अपने घरों के पास आग और धुएं का गुबार उठते देखा। निवासियों ने कहा कि सोसाइटी के सुरक्षा कर्मचारियों ने अग्निशमन कर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही इमारत के अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। एक निवासी ने कहा कि दमकल विभाग की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमारी आपात टीम ने आग बुझाने की कोशिश की।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!