मुंबई

Mumbai Crime News: शराबी गर्लफ्रेंड की हत्या कर कर्नाटक ले जा रहा था बॉयफ्रेंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 05:54 PM IST

Mumbai Crime News: एक बॉयफ्रेंड ने अपनी शराबी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी है। शराब पीने के बाद दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। झगड़े के दौरान गुस्से में आकर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। मृतक महिला सेक्स वर्कर रह चुकी थी और आरोपी बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहती थी।

Image

मुंबई में प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक बॉयफ्रेंड ने अपनी शराबी गर्लफ्रेंड की कर दी हत्या
  • मृतक महिला सेक्स वर्कर रह चुकी थी
  • मृतका आरोपी बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहती थी

Mumbai Crime News: भिवंडी शहर की पुलिस ने 30 साल के एक व्यक्ति को उस समय गिरफ्तार किया जब वह कर्नाटक के विजयपुरा में अपनी 24 साल की गर्लफ्रेंड के शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहा था। शुक्रवार दोपहर को शराब की लत को लेकर आरोपी बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या दी। इसके बाद वह शव को एंबुलेंस में कर्नाटक ले जा रहा था। आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसकी मौत को एक दुर्घटना बताकर एक एंबुलेंस किराए पर ली और कर्नाटक ले जा रहा था।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतका की दोस्त को वह घर पर नहीं मिली। इसे बाद दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पुणे के पास आरोपी बॉयफ्रेंड को शव के साथ रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने बताया है कि, मृतका कर्नाटक की रहने वाली, भिवंडी में एक महिला मित्र के साथ रहती थी और जिंदगी जीने के लिए अजीबोगरीब काम करती थी।

सेक्स वर्कर थी मृतक महिला

मृतका एक सेक्स वर्कर भी थीं लेकिन बेहतर जिंदगी के लिए कुछ साल पहले उसने यह काम छोड़ दिया था। परिवार के रूप में उसकी केवल एक दादी थी। महिला दो साल पहले आरोपी सद्दाम सैय्यद से एक होटल में मिली और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद महिला और सैय्यद लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे, लेकिन सैय्यद के परिवार ने महिला के बैकग्राउंड को देखते हुए उनकी शादी करने से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर सैय्यद और महिला के बीच झगड़ा होता रहता था। पुलिस के मुताबिक इस दौरान महिला शराब की आदी हो गई और इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट होने लगी।

इस तरह हुआ घटना का खुलासा

बीते गुरुवार की सुबह महिला नशे की हालत में घर आई और दोनों में जमकर मारपीट हुई जिसमें सैय्यद ने हनुमान नगर स्थित अपने घर में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा है कि, हत्या करने के बाद, आरोपी ने उसे एक कंबल में लपेट दिया और एक एंबुलेंस बुक की। उसे महिला के शव को मूल स्थान पर ले जाने की योजना बनाई। आरोपी ने उसकी दादी को फोन किया और कहा कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई और वह शव लेकर आ रहा है। दादी को कॉल में कुछ भी अजीब नहीं लगा और दादी ने उसे जल्द आने के लिए कहा। साथ ही आरोपी सैय्यद ने महिला की महिला मित्र को फोन कर इसकी जानकारी दी। लेकिन जब तक वह आरोपी के घर पहुंची, तब तक वह जा चुका था। फिर महिला की दोस्त ने आरोपी को फोन किया लेकिन उसके दोस्त के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दिया। उस शक हुआ तो तुरंत भिवंडी शहर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस आरोपी सैय्यद को गिरफ्तार करने में कामयाब रही।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article