मुंबई

Orry को मुंबई पुलिस ने बुलाया, एंटी नारकोटिक्स सेल पूछ रहा ये सवाल, जानें- आखिर क्या है मामला?

ओरी का नाम मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख से पूछताछ के दौरान सामने आया, जो 252 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन जब्ती मामले में मुख्य आरोपी है। एक आईपीएस रैंक के अधिकारी की अगुवाई में उनसे पूछताछ शुरू हुई। अधिकारी ने बताया कि ओरी दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट में पहुंचे। उन्हें पिछले गुरुवार को ANC ऑफिस आने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने और समय मांगा था।

Image

Orry को मुंबई पुलिस ने बुलाया

Orry Drug Case news: इंटरनेट पर छाए रहने वाले और बॉलीवुड सितारों संग दिखने वाले Orry (Orhan Awatramani) को मुंबई पुलिस ने एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया। जहां वे बुधवार को अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे। यह ड्रग्स का मामला है, जिसमें उनसे पूछताछ हो रही है। बताया गया कि एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) दफ्तर के ग्राउंड फ्लोर पर बने इंट्रोगेशन रूम में हुई उनसे पूछताछ हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, एक आईपीएस रैंक के अधिकारी की अगुवाई में उनसे पूछताछ शुरू हुई। अधिकारी ने बताया कि ओरी दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट में पहुंचे। उन्हें पिछले गुरुवार को ANC ऑफिस आने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने और समय मांगा था।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, उनका नाम मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख से पूछताछ के दौरान सामने आया, जो 252 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन जब्ती मामले में मुख्य आरोपी है। शेख ने दावा किया कि वह कुछ फिल्म और फैशन सेलिब्रिटी, एक नेता और भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के एक रिश्तेदार के लिए भारत और विदेश में रेव पार्टियां आयोजित करता था। पुलिस के अनुसार, शेख ने जिन लोगों का नाम लिया था, उनमें ओरी भी शामिल था।

शेख को अपनी शानदार लाइफस्टाइल की वजह से ‘लैविश’ निकनेम मिला था। उसे पिछले महीने दुबई से डिपोर्ट किया गया था और महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक खुफिया ड्रग फैक्ट्री से 252 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्त करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पहले कहा था कि वह सलीम डोला का करीबी सहयोगी था, जो पूरे भारत में मेफेड्रोन बनाने और बांटने का काम देखता था।

पुलिस ओरी से कर सकती है ये सवाल?

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ओरी से इन सवालों की पूछताछ कर सकती है:

1. आपका पूरा नाम, उम्र, पता और व्यवसाय क्या है?

2. आप अपने दिए हुए पते पर कब से रह रहे हैं?

3. आपके साथ उस पते पर और कौन-कौन रहता है?

4. आपके पास कुल कितने बैंक अकाउंट हैं?

5. क्या आपके और ताहिर डोला या सलमान शेख के बीच - सीधे या किसी तीसरे व्यक्ति के माध्यम से - कभी कोई वित्तीय लेन-देन हुआ है?

6. सलमान सलीम शेख को आप कब से और किस परिस्थिति में जानते हैं?

7. आपकी सलमान सलीम शेख से पहली मुलाकात कब और किस वजह से हुई थी?

8. पिछले पांच वर्षों में आपने कितनी बार विदेश यात्रा की है, और उन यात्राओं का उद्देश्य क्या था?

9. पिछले पांच वर्षों में आप कितनी बार दुबई गए हैं?

10. दुबई में रहने के दौरान आप कहाँ ठहरे थे और किन-किन लोगों से मिले थे?

11. क्या दुबई में किसी ड्रग पार्टी का आयोजन हुआ था?

12. क्या दुबई की किसी पार्टी में आपकी मुलाकात मुंबई के किसी अभिनेता, मॉडल, व्यवसायी या राजनीतिक व्यक्ति से हुई थी?

13. क्या आप कभी ताहिर डोला (सलीम डोला के बेटे) से मिले हैं?

14. क्या आपने कभी किसी प्रकार के ड्रग्स का सेवन किया है?

15. क्या आपने सलमान शेख के साथ या उसके माध्यम से कभी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त की है?

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article