मुंबई

Mumbai weather: 75 साल बाद इतना पहले पहुंचा मानसून और टूटा 107 साल का रिकॉर्ड, आज भी राज्य भर में अलर्ट

मुंबई में मानसून समय काफी पहले पहुंच गया और 1950 के बाद से पहली बार इसका इतनी जल्दी आना हुआ है। आज भी महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। मुंबई में आज बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Image

आज भी अलर्ट

Photo : iStock

Mumbai Aaj ka Mausam kaisa Rahega: सोमवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून समय काफी पहले पहुंच गया। आमतौर पर 11 जून को आने वाला मानसून 16 दिन पहले ही पहुंचा और इस के साथ मई महीने में होने वाली बारिश का 107 साल का रिकॉर्ड टूट गया। सोमवार को इतनी भारी बारिश हुई कि सेंट्रल रेलवे की हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं और हजारों लोग फंसे रहे। मुंबई में सोमवार को भारी बारिश के कारण एक अंडरदग्राउंड स्टेशन में पानी भर जाने के बाद आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच मेट्रो लाइन 3 पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं।

कल टूटे थे रिकॉर्ड

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तारीख से 16 दिन पहले मुंबई पहुंच गया है और 1950 के बाद से पहली बार इसका इतनी जल्दी आना हुआ है। 1918 में कोलाबा इलाके में 280 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस महीने में अब तक 435 मिमी बारिश हो चुकी है, इससे मई में शहर में हुई एक दिन की बारिश का रिकॉर्ड भी टूटा है। 2006 में कोलाबा में 128 मिमी बारिश हुई थी, जबकि सोमवार को 9 घंटे में ही 144 मिमी बारिश दर्ज हो गई।

आज भी आया अलर्ट

आज भी महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। मुंबई में आज बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और इसके घाटों के साथ सतारा के घाटों में भारी बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

IMD के मुंबई कार्यालय के अनुसार, 1950 से उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि मुंबई में मानसून पहली बार इतनी जल्दी आया है। पिछले साल मानसून 25 जून को मुंबई पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून के एंट्री की तारीख का होने वाली बारिश से कोई सीधा संबंध नहीं है। साथ ही केरल या मुंबई में जल्दी या देर से आने वाले मानसून का मतलब यह नहीं है कि यह देश के बाकी हिस्सों में भी जल्दी या देर से पहुंचेगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article