शहर

मध्य प्रदेश का मौसम (MP में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 Jan 2026: एमपी में सर्दी से छूट रही कंपकंपी, इस दिन होगी बारिश की दस्तक

MP Ka Mausam, (15 Jan 2026) MP में आज का मौसम कैसा रहेगा: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर लगातार जारी है। गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस कल्याणपुर में दर्ज किया गया। आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

Image

सांकेतिक फोटो (PTI)

Photo : PTI

MP में आज का मौसम (15 Jan 2026): मध्य प्रदेश में इस बार नवंबर से ही कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। दिसंबर में भी प्रदेशवासियों ने रिकॉर्डतोड़ ठंड का सामना किया। जिसके बाद अब जनवरी में भीषण ठंड का दौर जारी है। हालांकि दिन में कुछ जगहों पर गुनगुनी धूप निकल रही है। लेकिन अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को राज्य में सबसे ठंडा शहर शहडोल जिले का कल्याणपुर रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों में आज सुबह मध्यम से घना कोहरा भी छाया रहा। जिसके कारण विजिबिलिटी काफी कम रही।

MP में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार एमपी में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। आज प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। गुरुवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह और रात के समय ठंड का एहसास ज्यादा होगा। इस दौरान 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने का भी अनुमान है। IMD के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में 16 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में 3 से 4 दिन बाद बारिश होने की संभावना है।

एमपी के इन जिलों में सबसे कम न्यूनतम तापमान

जिलान्यूनतम तापमान
कल्याणपुर4.8 डिग्री
करौंदी4.9 डिग्री
रीवा5.8 डिग्री
मंदसौर6.1 डिग्री
चित्रकूट6.2 डिग्री
खजुराहो6.2 डिग्री

इन जिलों में छाया रहा कोहरा

एमपी में गुरुवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर, पन्ना, सतना, निवाड़ी और टीकमगढ़ में मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिला। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सतना, गुना, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, रतलाम समेत कई जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से दिल्ली से एमपी जाने वाली कई ट्रेनें अपने तय समय से लेट चल रही हैं। कोहरे के कारण सबसे ज्यादा मालवा, सचखंड और झेलम एक्सप्रेस प्रभावित हो रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article