शहर

गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ कसी नकेल, मसाज पार्लरों की छापेमारी में 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ नकेल कसी जा रही है। राज्यव्यापी अभियान के चलते अभी तक 800 से ज्यादा मसाज पार्लरों और होटलों पर छापेमारी हुई है और 105 लोग गिरफ्तार किए गए है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

Image

गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ अभियान (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • देह व्यापार के खिलाफ अभियान
  • मसाज पार्लर, होटलों पर छापेमारी
  • 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ पूरे राज्य में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते उन सभी जगहों पर छापेमारी की जा रही है, जहां काम के नाम पर अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इस अभियान के चलते 805 स्पा सेंटर, मसाज पार्लर और होटलों में छापेमारी के दौरान 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गृह राज्य मंत्री के निर्देश पर कार्रवाई

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने इस अभियान के संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे। जिसके तहत ऐसे स्थानों पर छापेमारी करने को कहा था, जहां काम की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है। इस निर्देश के बाद गुरुवार को गुजरात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। इस अभियान के बारे में शुक्रवार को सरकार ने विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना दी और बताया कि अब तक कई होटलों और मसाज पार्लरों में छापेमारी की जा चुकी है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

851 जगहों पर हुई छापेमारी

विज्ञप्ति में बताया गया कि पुलिस ने गुरुवार को पूरे राज्य में 851 जगहों पर छापेमारी की, इस दौरान अवैध गतिविधियों में शामिल 105 लोग गिरफ्तार किए गए है। इसके अलावा 103 एफआईआर भी दर्ज की गई है। पुलिस ने अवैध गतिविधियों में शामिल पाए गए परिसरों पर कार्रवाई भी की है। इसके तहत 27 स्पा सेंटरों और होटलों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं अहमदाबाद में भी पुलिस टीम ने करीब 350 स्पा सेंटर और मसाज पार्लरों पर छापेमारी की, साथ ही 9 सेंटरों पर मामला भी दर्ज किया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article