शहर

केदारनाथ धाम पर मानसून की मार... बाबा केदार के दरबार में पसरा सन्नाटा, खराब मौसम ने रोके भक्तों के कदम

केदारनाथ धाम में लगातार बारिश के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जहां पहले हजारों भक्त रोजाना बाबा के दर्शन को पहुंच रहे थे, वहीं अब बारिश की वजह से यात्रा मार्ग सुनसान हो गया है। मौसम की खराबी के चलते मार्ग पर भूस्खलन और अन्य जोखिम बढ़ गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित हो रही है।

Image

केदारनाथ धाम

Rudraparayag Kedarnath Dham: उत्तराखंड की देवभूमि केदारनाथ पर इन दिनों मौसम की बुरी मार पड़ रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाबा केदार की नगरी में सन्नाटा पसरा हुआ है। जहां आम दिनों में श्रद्धालु की लंबी कतारें हुआ करती थी, वहीं अब वीरान नजर आ रहा है। बारिश की वजह से यात्रा मार्ग पर भूस्खलन और फिसलन जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। जिसके कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ा है। फिलहाल यहां केवल नाम मात्र के भक्त बाबा केदार के दरबार में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

एक सप्ताह से केदारनाथ में आवाजाही बंद

केदारनाथ में पिछले एक सप्ताह से मौसम की बेरुखी के चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद हो गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कई यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है, जबकि जो लोग धाम की ओर बढ़ भी रहे हैं, उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ धाम में पिछले हफ्तों तक श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिल रही थी। लेकिन अब भक्तों की अनुपस्थिति में यहां सन्नाटा पसरा हुआ है।

रुद्रप्रयाग में बारिश का अलर्ट

रुद्रप्रयाग में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज भी यहां बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। पैदल यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित हो गई है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लेकिन मौसम की बेरुखी के चलते यात्रियों की संख्या सीमित कर दिया है। बता दें कि केदारनाथ धाम में अब तक 13 लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article