Mohali News: मोहाली के जीरकपुर में पुलिस ने गैंगस्टर करणजीत सिंह उर्फ जस्सा हैबोवाल का एनकाउंटर कर दिया है। जानकारी के अनुसार जीरकपुर के पीरमुछल्ला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस कस्टडी से भागते वक्त मोहाली पुलिस ने करणजीत सिंह उर्फ जस्सा हैबोवाल का एनकाउंटर किया। पुलिस गैंगस्टर करणजीत सिंह को मर्डर केस में पिस्तौल बरामद करवाने के लिए मौके पर लेकर गई थी। लेकिन वह कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था तभी भागते वक्त पुलिस ने गोलियां मारी। इस एनकाउंटर में गैंगस्टर को 2 गोलियां लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इस मुठभेड़ में गैंगस्टर करणजीत सिंह उर्फ जस्सा हैबोवाल मारा गया है। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए है।
6 मर्डर में वांटेड है रिंदा-खत्री गैंग का गैंगस्टर करणजीत सिंह
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जस्सा गैंगस्टर हरविंदर रिंदा और सोनू खत्री का करीबी है और नवांशहर का रहने वाला है। गौरतलब है कि हैबोवाल को पंजाब पुलिस ने 30 नवंबर को गिरफ्तार किया था। वह छह हत्या के मामलों में वांछित था। द ट्रिब्यून के अनुसार, वह विदेश स्थित गैंगस्टर राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा मोहनवालिया का गुर्गा था।
