Construction Site Accidents: राजस्थान के अलवर में चिनाई का काम करने वाले एक मिस्त्री की एक मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मिस्त्री को चाय पीते ही अटैक आ गया। उसके हाथ से पहले चाय का कप छुटकर नीचे गिर गया, फिर मिस्त्री भी एक मंजिल से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मिस्त्री की पहचान नहीं हो सकी है। वो खुदको लीली गांव के आसपास का रहने वाला बताता था।
चाय पीते ही हाथ से छुटा कप
दरअसल, अलवर के एनईबी विजय नगर में चिनाई का काम करने वाले मिस्त्री को रमेश चंद ने जांगिड़ बिजल घर चौराहे से लेकर आया था। रमेश चंद खुद विजय नगर का निवासी है। मिस्त्री करीब 20 दिन से उसके मकान में काम कर रहा था। वहीं, शुक्रवार को वह सीलिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान मिस्त्री ने पीने के लिए चाय मांगी। चाय पीते ही मिस्त्री के हाथ से कप छुट गया और मिस्त्री नीचे गिर गया।
मिस्त्री के सिर में लगी चोट
मिस्त्री के नीचे गिरते ही आसपास लोग जमा हो गए। बताया जा रहा है कि नीचे गिरने के बाद मिस्त्री के सिर में चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए पंपिंग करने का प्रयास किया, लेकिन उसे नहीं बचा पाया। हालांकि, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मिस्त्री लीली गांव के आसपास का रहने वाला था।
