शहर

सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में भारी उत्साह, 1000 करोड़ का बजट, अमित शाह-नीतीश कुमार करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

कार्यक्रम के लिए अयोध्या और जनकपुर धाम से लोगों को आमंत्रित किया गया है। देश के कोने-कोने से साधु संत यहां आएंगे। जन सभा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

Image

सातामढ़ी में बनेगा भव्य माता जानकी मंदिर (फोटो- टाइम्स नाऊ नवभारत)

Mata Janaki Temple In Sitamarhi: बिहार के सीतामढ़ी में माता जानकी के मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। माता सीता का मंदिर अब बनने वाला है और लोगों का सपना साकार होने जा रहा है। इतना ही नहीं राज्य और केंद्र सरकार की ओर से तकरीबन एक हजार करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है। इसमें 883 करोड़ रुपये मंदिर निर्माण के लिए, तो 165 करोड़ भूमि अधिग्रहण के लिए दिए जा रहे हैं।

अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार करेंगे शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंदिर का शिलान्यास करेंगे। अयोध्या और जनकपुर धाम से लोगों को आमंत्रित किया गया है। देश के कोने-कोने से साधु संत यहां आएंगे जिसमें गृह मंत्री साधु संतों के साथ समागम करेंगे। इतना ही नहीं पटना के महावीर मंदिर से 12 हजार प्रसाद के पैकेट यहां भेजे जा रहे हैं। पांच हजार साधु संतों के लिए भोजन का इंतजाम महावीर मंदिर द्वारा संचालित सीता रसोई के जिम्मे है।

जन सभा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण

बैंगलोर और कलकत्ता से मंदिर को सजाने के लिए फूल मंगवाए गए हैं। जन सभा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पुनौरा धाम मंदिर के पांच किलोमीटर की परिधि को रेड जोन में बदल दिया गया है। आसमान में किसी भी तरह के ऑब्जेक्ट के उड़ने पर आठ अगस्त की शाम तक प्रतिबंध है। सात जिलों से पुलिस फोर्स बुलवाए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल के जवानों की तैनाती है। सुरक्षा व्यवस्था को कई लेयर में बाटे गए है। दंडाधिकारी की जगह जगह प्रतिनियुक्ति की गई है। महिलाओं में खासा उत्साह है। भक्ति गीतों के जरिए महिलाएं अपनी खुशी का इजहार कर रही हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें