शहर

Meerut News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद महिला SI सस्पेंड, जांच के आदेश दिए गए

मेरठ की एक महिला SI को सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित किया गया है। साइबर सेल नियमों के उल्लंघन के आरोपों की पड़ताल करेगी।

Image

आपत्तिजनक वीडियो मामले में मेरठ की महिला सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

Meerut News: सोशल मीडिया के चस्के ने आज हर किसी को अपनी चपेट में लिया हुआ है। कुछ लोग इसका बेहतर इस्तेमाल करके अपना हुनर दुनिया को दिखा रहे हैं, तो कुछ लोग इससे अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। इस दौरान कई लोग अपने पद और प्रोफेशन की गरिमा के विरुद्ध भी सोशल मीडिया पोस्ट कर देते हैं। कई प्रोफेशन ऐसे हैं, जिनमें सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर कुछ हद तक प्रतिबंध होता है। पुलिस जैसे कुछ प्रोफेशन में डिसिप्लेन काफी अहम होता है। ऐसे में सोशल मीडिया के इस्तेमाल के समय उन्हें काफी सावधान रहना पड़ता है, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी वह सावधानी रखना भूल जाते हैं। ऐसे ही एक कथित मामले में मेरठ की एक महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) को सस्पेंड कर दिया गया है।

आरोप है कि मेरठ की इस महिला SI के अपने 2 Youtube चैनल और 1 Instagram अकाउंट था। महिला पुलिस अधिकारी ने अपने इन तीनों सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आपत्तिजनकर वीडियो डाले हुए थे। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आ गया, जिसके बाद महिला दरोगा तो सस्पेंड कर दिया गया। इस पूरे मामले की विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी कार्यालय की श्रीमति सौम्या सिंह को सौंप दी गई है। इसके साथ ही आरोपी महिला अधिकारी के सोशल मीडिया से सभी आपत्तिजनक वीडियो भी डिलीट करवा दिए गए हैं।

महिला दरोदा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद मेरठ पुलिस ने विभागीय कार्रवाई करते हुए महिला SI अनु रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार पहली नजर में मामला विभागीय सोशल मीडिया रेगुलेशन के उल्लंघन से जुड़ा पाया गया है। इसके आधार पर SI के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

एसपी क्राइम अवनीश कुमार के अनुसार मेरठ जिले में तैनात SI का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। विभागीय सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन को लेकर रिपोर्ट मिलने के बाद महिला SI को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तकनीकी तथ्यों की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है।

इस मामले की विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी कार्यालय की सौम्या सिंह को सौंपी गई है। जांच में मामले से जुड़े तथ्यों, विभागीय नियमों और सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की स्थिति की जांच की जाएगी। हालांकि, सोशल मीडिया पर जो वीडियो महिला दरोगा से जोड़कर वायरल हो रहा है, उसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और टाइम्स नाउ नवभारत भी इसकी पुष्टि नहीं करता।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article