शहर

Shahjahanpur Fire News: सिनेमाघर में लगी भीषण आग, देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख

Shahjahanpur Fire News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित अंबा सिनेमा में देर रात आग लगने की घटना सामने आई। आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप ले लिया कि मिनटो में पूरा थिएयर जलकर खाक हो गया।

Image

धू-धू करके जल उठा सिनेमाघर

Photo : ANI

Shahjahanpur Fire News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित एक सिनेमाघर में भीषण आग लग गई। सिनेमाघर से निकलती आग की लपटों को देख पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। यहां लगी आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटे कई मीटर दूर से उठती हुई दिखाई दी। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

जानकारी के अनुसार, आग लगने की ये घटना कोतवाली क्षेत्र के अंबा सिनेमाघर की है। यहां रात 11 बजे शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। सिनेमाघर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और कुर्सियों सहित पूरे थिएटर में तेजी से फैल गई। यहां लगी भीषण आग को देखते हुए पुलिस ने आने-जाने वाले दोनों रास्तों को बंद किया और दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि कई घंटों की मशक्कत के बाद उसपर काबू पाया गया।

यूपी के कई जिलों से आग लगने की खबरे सामने आ रही हैं। 24 घंटे के भीतर 3 जिलों में आग लगने की खबर सामने आई है। कानपुर में स्थित एक कार वर्कशॉप में भी भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस पूरी घटना में जनहानि की कोई खबर नहीं है। ऐसा ही एक मामला सीतापुर से भी सामने आया है। यहां किशनगंज से असम जा रही मालगाड़ी की बोगी में आग लगने की खबर मिली। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article