शहर

Mumbai Accident: मरीन ड्राइव रोड पर तेज रफ्तार बाइक का कहर, दो स्कूटर और एक बुजुर्ग को मारी टक्कर; तीन की मौत

मुंबई के मरीन ड्राइव रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक ने दो स्कूटर सवारों को टक्कर मार दी। आरोपी बाइकसवार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को भी टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई।

Image

मुंबई में तेज रफ्तार बाइक बनी काल!

Photo : Times Now Digital

Mumbai Accident News: मुंबई के मरीन ड्राइव रोड पर आज तड़के एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सुबह के समय मरीन ड्राइव पर एक बाइक तेज रफ्तार से जा रही थी, जिसने सिग्नल तोड़ते हुए दो स्कूटर सवार और सड़क पार कर रहे एक बुज़ुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

बुजुर्ग समेत दो स्कूटरों को मारी टक्कर

यह हादसा सुबह 5.40 बजे एनएस रोड पर पारसी जिमखाना जंक्शन सिग्नल पर हुई। पुलिस के मुताबिक बाइक चालक लापरवाही से तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था, उसके पीछे एक महिला भी बैठी हुई थी। सिग्नल होने पर बाइक सवार रुका नहीं, बल्कि रेड लाइट को नजरअंदाज कर दिया। इस दौरान उसने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। साथ ही दो स्कूटर भी बाइक की चपेट में आ गए।

बाइक सवार दोनों लोग की मौत

हादसे में बाइक चालक और उसके पीछे बैठी महिला के साथ ही सड़क पार कर रहा बुजुर्ग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत जीटी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक जांच में बाइक की तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article