शहर

हरदोई में बड़ा सड़क हादसा, स्टीयरिंग फेल होने पर झोपड़ी में घुसी बस; 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक बस की स्टीयरिंग फेल होने पर वह सड़क किनारे बनी झोपड़ी में घुस गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Image

हरदोई में रोड एक्सीडेंट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • हरदोई में सड़क किनारे बनी झोपड़ी में घुसी बस
  • हादसे के वक्त झोपड़ी में मौजूद थे 10 लोग
  • हादसे में 4 लोगों की मौत, 6 घायल

हरदोई: जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के सेखवापुर गांव में सवारियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में घुस गई। बताया गया उस वक्त घर के लोगों के अलावा उनके घर मेहमान भी आए हुए थे, जो इस दुर्घटना का शिकार हुए हैं। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना की पुष्टि हुई है, जबकि 6 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार माधौगंज थाने के शेखवापुर पश्चिमी निवासी रहमत अली के घर कुछ मेहमान आए हुए थे। मंगलवार की सुबह रहमत अली की बहन नन्हक्की (62) और पुत्री आयशा हेवली (45) तथा गांव से आई रिश्तेदार हसाना रजा (75) और सुफियान (25) कुछ और लोगों के साथ झोपड़ी में बैठे हुए थे। उसी बीच सवारियों से भरी बस अचानक झोपड़ी पर पलट गई।

पिछले दिनों हादसे में मारे गए थे 8 लोग

घटना के बाद सीओ सहित इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची है। जेसीबी से बस को हटाया गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। कुछ रोज पहले ही इसी रोड पर सड़क किनारे रह रहे लोगों पर डंपर चढ़ गया था, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, बावजूद इसके कोई सबक नहीं लिया गया, जिसके बाद यह और एक हादसा हो गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article