मैंगलोर के मुल्की में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित तीन लोगों को कुचल दिया। घायलों में एक पिता और उसकी बेटी शामिल हैं, जो घर लौट रहे थे। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चालक ने स्पीड के चलते अपना नियंत्रण खोते हुए सड़क पर मौत का तांडव मचाया। इस दौरान उसने कई गाड़ियों में टक्कर मारी और एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित तीन लोगों को कुचल दिया।
वीडियो में दिख रहा है कि लोग खुद को बचाने के लिए कैसे भाग रहे हैं और ट्रक की स्पीड कम नहीं हो रही है।
