शहर

गाजियाबाद : 13वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, फ्लैट में मिली 4 दिन पुरानी मां की लाश

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र की महागुणपुरम सोसाइटी में 42 साल के युवक ने हाईराइज बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या कर ली। पुलिस जब फ्लैट के अंदर दाखिल हुई तो वहां से 4 दिन पुरानी मां की डेडबॉडी मिली।

Image

गाजियाबाद में 13वीं मंजिल से कूदकरयुवक ने दी जान

गाजियाबाद स्थित महागुनपुरम सोसाइटी में गुरुवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक युवक ने इमारत की 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक सोसाइटी की एक हाईराइज बिल्डिंग में रहता था। जब उसके गिरने की सूचना मिली तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच के दौरान जब युवक के फ्लैट में पहुंची तो वहां उसकी मां का शव भी मिला। आखिर युवक ने मां के मौत की बात क्यों छिपाई? ये सवाल खड़ा हो रहा है। क्या उसने आत्महत्या से पहले मां की हत्या की थी और डर की वजह से किसी को सूचित नहीं किया। पुलिस घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

युवक ने क्यों की आत्महत्या?

मां का शव घर के अंदर मिलने से पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला की मौत पहले हुई या युवक ने आत्महत्या से पहले कोई आपराधिक वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ करेगी।

गौड़ सिटी में रहती है युवक की पत्नी

बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी गाजियाबाद की ही गौड़ सिटी इलाके में रहती है। पुलिस उससे भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी मिल सके। घटना के बाद महागुनपुरम सोसाइटी और आसपास के इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें