शहर

Jhansi News: घने कोहरे के कारण आपस में टकराईं 3 गाड़ियां, 2 की मौत कई घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2023, 10:13 AM IST

झांसी-कानपुर हाईवे में कोहरे के कारण एक मिनी बस और 2 ट्रकों के बीच भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत और करीब 6 लोग घायल हैं।

Image

रोड एक्सीडेंट

झांसी: कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा लोगों की जान ले रहा है। सोमवार सुबह झांसी-कानपुर हाईवे में कोहरे के कारण एक मिनी बस और 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस भयानक हादसे में मिनी बस के परखच्चे उड़ गए और 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 लोग के आसपास बुरी तरह घायल हैं। बस बागेश्वर धाम से भोपाल के लिए जा रही थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बस में लगभग 17 लोग सवार थे, जिसमे करीब 6 लोग घायल है। मरने वालों में एक महिला और पुरुष शामिल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article