शहर

Maharashtra News: लातूर में 35 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 22 छात्र घायल

महाराष्ट्र के लातूर जिले में 35 बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 22 छात्र घायल हुए, जिन्हें चाकूर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Image

महाराष्ट्र के लातूर में स्कूल बस हादसा

Photo : Times Now Digital

Latur Bus Accident: महाराष्ट्र के लातूर जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां छात्रों को स्कूल ले जा रही एक स्कूल बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 35 छात्र सवार थे। जिनमें से 22 बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायल बच्चों को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्कूल जाते समय हुआ हादसा

यह घटना चाकूर तालुका इलाके में सुबह के समय हुई। जानकारी के मुताबिक, यह बस संडोल-महांडोल रोड पर रचानावाड़ी स्थित 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर विद्यालय' की है। बस छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे पलट गई।

सभी बच्चे खतरे से बाहर

इस हादसे में 22 बच्चे मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तुरंत चाकूर ग्रामीण अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

हादसे की वजह की जांच शुरू

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। गनीमत की बात है कि इस भयावह हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में काफी आक्रोश देखने को मिला।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान