शहर

बिजली कटौती से हैं परेशान या बिल करा रहा नुकसान, ये टोल फ्री नंबर करेगा हर समस्या का समाधान

MP Electricity Complaint Number: पावर कट की समस्या होने पर उपभोक्ताओं की समस्या भी बढ़ जाती है। लेकिन, अब मध्य प्रदेश में बिजली की कटौती से परेशान होने की जरूरत नहीं है। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPPKVVCL) ने टोल फ्री नंबर 1800-180-6507 और हेल्‍प लाइन नंबर 1912 नंबर जारी कर रखा है। आप इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

Image

एमपी में पावर कट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • पावर कट टोल फ्री नंबर-1800 233 1266
  • हेल्पलाइन नंबर-1912
  • पावर सप्लाई कंपनी- ((MPPKVVCL)

Madhya Pradesh Electricity Complaint Number: गर्मी बढ़ने के साथ ही पावर कट (Power Cut) की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में गर्मी और लू का कहर झेल रहे लोगों की परेशानी भी बढ़ जाती है। गर्मी में आग उगलती धूप, उमस भरी हवा से बचने के लिए लोग ज्यादातर घर में रहना ही पसंद करते हैं, ऐसे में अगर बिजली न हो, तो न पंखा , कूलर चलेगा न एसी। कई बार देखा गया है कि बिजली कटौती से लोग काफी परेशान रहते हैं। कभी ट्रांसफार्मर फेल, कभी शॉर्ट सर्किट, तो कभी जंपर उड़ने की वजह से उपभोक्ता को बिजली कटौती की समस्या झेलनी पड़ती है। ऐसे में गर्मी से परेशान उपभोक्ता बिजली कटौती का कारण भी नहीं जान पाते हैं। कई बार तो उपभोक्ता फोन मिलाते हैं, तो बात तक नहीं हो पाती है। लेकिन, अब आपको इस तरह परेशान नहीं होना पड़ेगा।

इन नंबरों पर करें संपर्क

आपको बता दें कि एमपी में मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPPKVVCL) पावर सप्लाई करती है। ऐसे में अगर आप एमपी में हैं और इस तरह की समस्या झेल रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बिजली से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए Toll Free Number 1912 अपने फोन में सेव करके रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत डायल करें। इसके साथ ही आप Helpline Number 1800 233 1266 पर भी कॉल कर सकते हैं। साथ ही आप बिजली से जुड़ी शिकायत दर्ज करने के लिए 0755-2602033-2602036 फी कॉल कर सकते हैं और बिजली से संबंधित समस्या का समाधान पा सकते हैं।

ये हैं डिटेल्‍स
शिकायत दर्ज कराने के लिए MPPKVVCL
हेल्‍प लाइन नंबर 1912
टोल-फ्री नंबर 1800 233 1266
स्ट्रिट लाइन नंबर0755-2602033-2602036
ई-मेल आईडी MPeastDiscom@mpez.co.in
ऑफिशियल वेबसाइट https://billing.mpez.co.in
वेबसाइट http://www.mpez.co.in
बिजली बिल के लिए https://consolidatedbill.mpez.co.in/index.jsp
बिजली से जुड़ी अन्य समस्या

अगर अब बिजली कटौती की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं तो आप http://www.mpez.co.in पर जाकर अपनी शिकायत रजिस्टर करा सकते हैं। इस साइट पर आपको बिजली शिकायत, पेयमेंट भुगतान, नया बिजली कनेक्शन जैसी सभी परेशानियों का समाधान आसानी से मिल जाएगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article