शहर

ठंडी भजिया पर गरमा गया माहौल, ग्राहक और दुकानदार के बीच छिड़ी 'महाभारत'; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जबलपुर के कमानिया गेट क्षेत्र में देर रात एक मिठाई दुकान पर हुए विवाद ने बड़े बवाल का रूप ले लिया। भजिया को लेकर हुई कहासुनी मारपीट और समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी तक जा पहुंची, जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

Image

जबलपुर में मिठाई की दुकान के विवाद के हिंसक होने के बाद तनाव बढ़ा (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jabalpur News: जबलपुर के कमानिया गेट इलाके में शुक्रवार की देर रात जमकर बवाल हो गया। जबलपुर के मशहूर बड़कुल स्वीट्स में भजिया खाने गए एक अन्य व्यापारी की काउंटर बैठे मैनेजर से कहा सुनी हो गई। दरअसल ग्राहक राजकुमार जैन ने भजिया गरम न होने की बात कहीं थी, इसके बाद दुकान पर बैठे कर्मचारी ने इस पर बहस करना शुरू कर दिया, देखते ही देखते दोनों ही पक्षों में विवाद ने इतना तूल पकड़ की बड़कुल स्वीट्स के कर्मचारियों ने अपने अन्य साथियों को बुलवाकर ग्राहक की पिटाई करवा दी।

कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा

आरोप है कि इस दौरान जैन समाज को लेकर अपशब्द भी कहे गए। जैन समाज को लेकर अशोभनीय टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कुछ ही देर में सैकड़ो की तादाद में समाज के लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट करने वाले आरोपियों को उनके हवाले करने की जिद करते रहे। बड़कुल स्वीटस के बाहर सैकड़ो की तादाद में मौजूद लोगों से बचने के लिए मारपीट करने वाले युवकों ने उसी होटल में ही छिपकर अपनी जान बचाई। दो पक्षों के बीच विवाद की खबर पाकर कई थानों का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।

पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी

बढ़ते तनाव को देखते हुए जैन समाज के लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियों का सहारा लिया और लाठियां भांजनी शुरू कर दी। पुलिस और जैन समाज के बीच काफी देर तक तनाव के हालात बने रहे। लाठियों से लैस पुलिसकर्मी कमानिया गेट से लेकर खोवा मंडी और फुहारा तक लाठीचार्ज करती रही। कहा जा रहा है कि जैन समाज पर लाठी चार्ज में कई लोगों को छोटे पहुंची है जिनमें से पुलिसकर्मी भी शामिल है।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा के लिहाज से इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। जबलपुर का कमानिया गेट और बड़ा फुहारा का इलाका बेहद संवेदनशील है और इस इलाके में हजारों की तादाद में जैन समाज के परिवार निवास करते हैं। इसके पहले भी इस इलाके में जैन समाज और अन्य समुदायों के बीच हिंसक मारपीट और गुटीय संघर्ष जैसे हालात बन चुके हैं।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article