शहर

Alirajpur Suicide Case: पूरे परिवार ने लगाई फांसी, बंद कमरे में मिला पति-पत्नि और 3 बच्चों का शव

मध्य प्रदेश में एक पूरे परिवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस इस बात की अभी पुष्टी नहीं हो पाई है।

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पूरे परिवार ने लगाई फांसी
  • मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल
  • पुलिस को परिवार की मौत पर संदेह

Alirajpur: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक साथ पूरे परिवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक परिवार की मौत पर संदेह बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार एक परिजन जब घर पहुंचा तो उसने पूरे परिवार को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

फंदे से लटका पूरा परिवार

मिली जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार को एक परिवार के पांच सदस्यों पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक परिवार की मौत पर संदेह बना हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुनेरी पंचायत के राउड़ी गांव में राकेश सिंह, उनकी पत्नी ललिता और दो बेटे तथा एक बेटी के शव फांसी के फंदे से लटके मिले हैं।

हत्या या आत्महत्या पुलिस को संदेह

यह आत्महत्या है या हत्या, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया गया है कि सोमवार की सुबह राकेश का एक परिजन घर पहुंचा, तो उसने परिवार के सभी सदस्यों के शव फांसी के फंदे से लटके देखे। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।ॉ

जांच में जुटी पुलिस की टीम

बाद में मौके पर पुलिस आई। राकेश और उसके परिवार के सदस्यों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राकेश के पड़ोसियों का कहना है कि उसने कभी भी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया और न ही वह परेशान नजर आया। उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने अपनी परेशानी किसी को नहीं बताई। इसलिए, कई तरह आशंका व्यक्त की जा रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article