शहर

Ludhiana News: पंजाब के समराला में फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो की टक्कर, हादसे में ACP और गनमैन की मौत

लुधियाना के समराला में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में लुधियाना ईस्ट के एसीपी और उनके गनमैन की मौत हो गई और उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना जिले के समराला में शुक्रवार रात को भीषण हादसा हो गया। बीती रात करीब एक बजे लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर समराला के पास दयालपुरा गांव के निकट फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसे में लुधियाना ईस्ट के एसीपी और उनके गनमैन की मौत हो गई। इसके अलावा उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्कॉर्पियों ने मारी टक्कर

बता दें कि मृतकों की पहचान एसीपी संदीप सिंह और गनमैन परमजोत सिंह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, लुधियाना ईस्ट के एसीपी संदीप सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर चंडीगढ़ से लुधियाना आ रहे थे। तभी समराला के पास दयालपुरा गांव के निकट फ्लाईओवर पर ओवरटेक कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद कार में लगी आग

दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर होने के बाद मौके पर ही फॉर्च्यूनर गाड़ी में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त गाड़ी में आग लगी, उस वक्त गाड़ी में मृतक एसीपी, गनमैन ड्राइवर मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने तीनों को गाड़ी से बाहर निकाला। इधर, इसकी सूचना लुधियाना जिले की पुलिस को दी गई, जिसके बाद वह भी समराला के सिविल अस्पताल पहुंची।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article