शहर

Lucknow: राइफल से चली गोली, खेल-खेल में 12 साल के बच्चे की मौत, सदमे में परिवार

लखनऊ के कृष्णानगर में एक बच्चा मामा के लोडेट राइफल से खेल रहा था। जहां अचानक से ट्रिगर दबा और गोली बच्चे के पेट में जा लगी। परिवार वाले तुरंत उसे अस्पातल लेकर भागे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आइए जानें पूरा मामला-

Image

राइफल से खेलते हुए गोली चलने पर बच्चे की मौत

KEY HIGHLIGHTS
  • गोली लगने से 12 साल के बच्चे की मौत
  • लोडेड राइफल से खेल रहा था मासूम
  • खेल-खेल में दबा ट्रिगर

Lucknow: लखनऊ से हाल ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां राइफल से खेलते हुए गोली चली और एक 12 साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। घटना थाना कृष्णानगर के मोहल्ला प्रेमनगर की है। जानकारी के अनुसार एक 12 साल का बच्चा राइफल से खेल रहा था तभी अचानक उससे गोली चल गई और बच्चे को जा लगी। घटना के बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसकी जान नही बचाई जा सकी।

खेल-खेल में गई बच्चे की जान

मिली जानकारी के अनुसार बच्चा अपने मामा के राइफल से खेल रहा था। खेल-खेल में राइफल का ट्रिगर दब गया और गोली जल गई। गोली बच्चे के पेट में जा लगी। परिवार वालों ने उसे तुरंत केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मामा के लोडेड राइफल से खेल रहा था बच्चा

बता दें राइफल जालोन से मिलने आए बच्चे के मामा की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। वहीं लाइसेंसी राइफल को पुलिस ने लिया कब्जे में ले लिया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article