लखनऊ

Lucknow News: दो दिन बाद इंदिरा नहर में मिला युवक का शव, परिवार ने दोस्तों पर लगाया डुबोकर मारने का आरोप, मामला दर्ज

लखनऊ के गोसाईगंज में इंदिरा नहर में दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की मौत हो गई है। युवक के पिता ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसके दोस्तों ने उसे डूबाकर मार डाला है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Image

दो दिन बाद इंदिरा नहर में मिला युवक का शव

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक का शव नहर में तैरता हुआ मिला है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। जानकारी के अनुसार, युवक अपने दोस्तों के साथ इंदिरा नहर में नहाने गया था।

मृतक के पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

लखनऊ के गोसाईगंज में इंदिरा नहर में सोमवार को 27 वर्षीय शिवम शर्मा का शव मिला। शिवम, जो अमीनाबाद में एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन था, दो दिन पहले अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। उसके पिता, मनोज शर्मा, ने आरोप लगाया है कि उसके दो दोस्तों उसे जबरदस्ती घर से नहर में नहाने ले गए थे। उन्होंने ही उनके बेटे को नहर में डुबोकर मार दिया।

मनोज ने बताया कि शनिवार शाम को शिवम के दो दोस्त उसे घुमाने के लिए लेने आए थे, लेकिन उन्होंने शिवम को साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद, जब मनोज किसी काम से बाहर गए, तो उसके दोस्त शिवम को अपने साथ ले गए। जब शिवम देर रात तक घर नहीं लौटा, तो मनोज ने उसके दोस्तों से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि वे शिवम को इंदिरा डैम पर नहाने ले गए थे। गहरे पानी में जाने के कारण शिवम डूब गया।

शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की मदद से शिवम की तलाश की जा रही थी और अब जाकर उसका शव नहर में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन परिवार ने अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं की है। मनोज ने पुलिस से जांच की मांग की है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article