लखनऊ

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो सकता है विस्तार, नए चेहरों एंट्री संभव; अभी खाली हैं 6 पद

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, जबकि कुछ पुराने चेहरों की छुट्टी हो सकती है।

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, जबकि कुछ पुराने चेहरों की छुट्टी हो सकती है।

मौजूदा मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ मौजूदा मंत्रियों को मंत्रालय छोड़ना पड़ सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने लखनऊ में शुक्रवार को बैठक की थी। बैठक के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई।

कितने पद हैं खाली

योगी मंत्रिमंडल में अभी 6 पद खाली हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं और योगी मंत्रिमंडल में अभी 54 मंत्री मौजूद हैं। जिनमें 21 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार और 19 राज्यमंत्री शामिल हैं। ऐसे में अगर किसी पुराने चेहरे की छुट्टी नहीं होती है तब भी छह चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article