लखनऊ

Lucknow Water Supply: होली पर लखनऊ के लोगों को तीन टाइम मिलेगा पानी, नहीं होगी किल्लत, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 02:46 PM IST

Water Supply On Holi: लखनऊ में होली के पर्व पर दो दिन शहर के लोगों को पानी की परेशानी नहीं होगी। सात और आठ मार्च को दिन में तीन बार पानी की सप्लाई की जाएगी। सुबह-शाम के अलावा दोपहर में दो घंटे के लिए पानी आएगा। होली पर शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Image

होली पर तीन टाइम आएगा आपके शहर में पानी

KEY HIGHLIGHTS
  • होली के पर्व पर दो दिन शहर को मिलेगा तीन टाइम पानी
  • सुबह और शाम के अलावा दोपहर में होगी 2 घंटे पानी की सप्लाई
  • होली पर नहीं होगी पानी की किल्लत


Water Supply On Holi: उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। होली का पर्व सात और आठ मार्च को है। होली के मौके पर यूपी की राजधानी लखनऊ में लोगों को पानी की किल्लत नहीं होगी। होली के त्योहार पर दो दिन शहर के लोगों को पानी तीन टाइम मिलेगा। आपको बता दें कि सात और आठ मार्च को दिन में तीन बार पानी की सप्लाई होगी। सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी दो घंटे के लिए पानी की सप्लाई होगी। ऐसे में होली पर शहरवासियों को नहीं करना पडे़गा पानी की किल्लत का सामना।

जानकारी के अनुसार, जलकल विभाग सात और आठ मार्च को तीन टाइम पानी देगा। अभी सामान्य तौर पर सुबह और शाम को ही पानी की सप्लाई की जाती है। होली पर दोपहर में भी पानी की सप्लाई होगी। त्योहार पर पानी की आपूर्ति में कोई परेशानी न आए, इसे लेकर सभी इंतजाम दुरुस्त रखने का आदेश जारी किए गए हैं।

होली पर तीन टाइम होगी पेयजल की सप्लाई

महाप्रबंधक जलकल की तरफ से यह आदेश सभी जोनल अभियंताओं को जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने भी लखनऊ नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम और जिलाधिकारी के कंट्रोल रूम में लगाई है। जलकल के महाप्रबंधक राम कैलाश के अनुसार, होली के मौके पर सुबह पांच से नौ बजे तक पानी की सप्लाई होगी। इसके बाद दोपहर में 12 से दो बजे तक हाई प्रेशर से पानी आएगा। फिर शाम को पांच से रात नौ बजे तक पानी की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिन जगहों पर होली पर पानी के टैंकर लगते रहे हैं, वहां इस बार भी टैंकर ही लगेंगे।

परेशानी होने पर कंट्रोल रूम नंबर पर कर सकते हैं फोन

जलकल के महाप्रबंधक राम कैलाश ने बताया कि सभी जोनल अभियंताओं के फोन 24 घंटे ऑन ही रहेंगे। किसी भी समय फोन कर सकते हैं। इसके अलावा पानी और सीवर से जुड़ी किसी तरह की समस्या होती है तो शहरवासी जलकल विभाग के कंट्रोल रूप नंबर 8177054100 पर संपर्क कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर  क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM विष्णु देव साय को बांधी राखी

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM  विष्णु देव साय को बांधी राखी

Delhi News: दिल्ली में फिर लापरवाही की बलि चढ़ा एक युवक, आनंद विहार में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने से गई जान

Delhi News:  दिल्ली में फिर लापरवाही की बलि चढ़ा एक युवक, आनंद विहार में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने से गई जान

रीवा मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर सरकार हुई सख्त, जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित; 3 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

रीवा मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर सरकार हुई सख्त, जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित; 3 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट