लखनऊ

बनारस की सड़कों पर जमकर गरजा बुलडोजर, पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के मकान को किया जमींदोज

बुलडोजर कार्रवाई की जद में हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद का घर भी आया। प्रशासन ने उनके मकान के एक हिस्से को तोड़ दिया। मोहम्मद शाहिद ने इसी मकान से निकलकर हॉकी की दुनिया में भारत का नाम रौशन किया। जिस वक्त उनके मकान पर बुलडोजर चल रहा था, आसपास के लोग गुस्से में दिखाई दिए।

Image

बुलडोजर एक्शन से गुस्से में मो. शाहिद के परिजन

Bulldozer action in Varanasi: बनारस की सड़कों पर रविवार को जमकर बुलडोजर गरजा। पक्की बाजार इलाके में एक दर्जन दुकानों और मकानों को जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई की जद में पद्मश्री और हॉकी के खिलाड़ी मोहम्मद शहीद का घर भी आया। प्रशासन ने मोहम्मद के शाहिद के मकान के एक हिस्से को गिरा दिया। बुलडोजर की कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान स्थानीय पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के दो सौ जवान भी मौजूद थे।

मुस्लिम बहुल इलाके में बुलडोजर एक्शन

संदहा से गोलघर तक सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। लगभग छह किमी तक सड़क को फोरलेन किया जा रहा है। पुलिस चौराहे तक चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है। लेकिन इसके आगे पेंच फंस गया है। सड़क किनारे लोग अपनी दुकानों और मकानों को खाली करने के लिए तैयार नहीं थे। दो महीने पुलिस चौराहे पर बुलडोजर चलाकर चालीस मकानों को जमींदोज कर दिया गया था। इस बीच रविवार को फिर से अभियान शुरू किया गया। दोपहर बारह बजे बुलडोजर पक्की बाजार पहुंचे और दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। सबसे पहले दायम खान मस्जिद के आगे की दुकानों को तोड़ा गया। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप था कि प्रशासन ने नापी तीन फीट की थी लेकिन अब पूरी दुकान को तोड़ा जा रहा है।

बुलडोजर एक्शन से गुस्से में मो. शाहिद के परिजन

बुलडोजर कार्रवाई की जद में हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद का घर भी आया। प्रशासन ने उनके मकान के एक हिस्से को तोड़ दिया। मोहम्मद शाहिद ने इसी मकान से निकलकर हॉकी की दुनिया में भारत का नाम रौशन किया। जिस वक्त उनके मकान पर बुलडोजर चल रहा था, आसपास के लोग गुस्से में दिखाई दिए। मोहम्मद शाहिद के परिजनों का आरोप था कि परिवार के तीन सदस्यों को अभी मुआवजा नहीं मिला है। लिहाजा बुलडोजर की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। दूसरी तरफ एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि मोहम्मद शाहिद के छह भाइयों को मुआवजा दिया जा चुका है। तीन भाइयों के हिस्से को फिलहाल छोड़ दिया गया है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article