लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में भीषण गर्मी का कहर, जल्द खत्म होगा मानसून का इंतजार, इस दिन से होगी बारिश; IMD ने बताया

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। दिन की भीषण गर्मी के बाद यहां रात में भी राहत नहीं मिल रही है। इस बीच मौसम ने यूपी में मानसून आने की जानकारी दी है। मानसूनी बारिश से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

Image

यूपी में मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। आसमान से अंगारे बरस रहे हैं और तापमान कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। झुलसा देने वाली इस गर्मी में लोगों केवल बारिश का इंतजार कर रहे हैं। गर्मी से बेहाल लोगों का केवल एक ही सवाल है कि बारिश कब होगी। बारिश की राह ताकते हुए लोग दिन गुजार रहे हैं। तपती-जलती गर्मी के साथ चल रही लू ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। बिजली की बढ़ती कटौती लोगों के लिए एक बड़ी मुसिबत बन गई है। कूलर-फैन के सहारे गर्मी झेल रहे लोगों को भी कोई राहत नहीं मिल रही है। आइए आपको बताएं कब उत्तर प्रदेश में पहुंचेगा मानसून-

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप कब होगा कम

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, गोरखपुर, अलीगढ़, झांसी, प्रयागराज, कौशाम्बी, इटावा सहित 28 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। यूपी के लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में उन्हें राहत मिलने के आसार है। दिन की तरह ही यूपी में राते भी गर्म होने लगी हैं। बता दें कि प्रदेश में दो दिन के बाद पुरवाई बहेगी, जिससे तापमान के कम होने की संभावना है।

कब खत्म होगा मानसून का इंतजार

आग की भट्टी बने उत्तर प्रदेश के लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार, 31 मई तक या 1 जून तक मानसून अंडमान में प्रवेश करेंगा। अगर मानसून निर्धारित समय से आगे बढ़ता रहा तो ये 18 से 20 जून तक गोरखपुर या वाराणसी के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ में 23 से 25 जून को झमाझम बारिश होने के अनुमान है। वहीं मौसम वैज्ञानिक के अनुमान के अनुसार, इस साल अच्छी बारिश होने की संभावना है। मानसून शुरू होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

यूपी में तापमान

यूपी के तापमान की बात करें तो प्रदेश का तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। यहां झांसी का अधिकतम तापमान 48 डिग्री है। आगरा, मथुरा और वृंदावन में अधिकतम तापमान 47 डिग्री है। वहीं बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, कन्नौज में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रयागराज और सुल्तानपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई