UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5-August-2025: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बारिश के कारण गंगा, यमुना जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। जिसके कारण निचले इलाकों में बाढ़ के हालात देखने को मिल रहे हैं। कई लोगों के घरों में पानी भर गया है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यूपी में कानपुर, आगरा, प्रयागराज जैसे शहरों में बाढ़ के कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं। नदियों के जलस्तर में अभी भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बाढ़ प्रभावित जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यूपी में आज भी बादल कहर बरपाने वाले हैं। आज कई जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
यूपी में आज किन जगहों पर रेड अलर्ट जारी
यूपी के अधिकतर जिलों में आज झमाझम बारिश होने वाली है। प्रदेश के 12 जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही बिजली गिरने और बादल गरजने की भी चेतावनी दी गई है। आईएमडी के अनुसार आज 13 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी,सीतापुर, बहराइच और श्रावस्ती शामिल हैं।
भारी बारिश का अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, आगरा, फरुखाबाद, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, हरदोई, औरेया, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर,गोरखपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव और कानपुर।
इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद और कन्नौज।
यूपी में बाढ़ से प्रभावित जिले
यूपी में इन जिलों कई जिल बाढ़ से जूझ रहे हैं। जहां निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूपी में फिलहला 21 जिले बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। जिनमें कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाज़ीपुर, मिर्जापुर, भदोही, फर्रुखाबाद और कासगंज शामिल हैं। इन जिलों में राहत कार्य जारी है। साथ ही एनसडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के जवान यहां लगातार पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं।
भारी बारिश पर लगेगा ब्रेक
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के दौर पर अब ब्रेक लगने वाला है। बुधवार 6 जुलाई को सिर्फ पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि बारिश की संभावना कुछ जगहों पर जताई गई है। 6 जुलाई के बाद मौसम विभाग ने कहीं कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि 10 अगस्त तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो यूपी में अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटे बाद धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान कई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।
