लखनऊ

UP Weather: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, तीन दिनों तक कोई अलर्ट नहीं; अब उमस और गर्मी करेगी परेशान

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-August-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में एक बार फिर बारिश पर ब्रेक लग गया है। जिसके बाद अब तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। साथ ही उमस और गर्मी भी परेशान करेगी। आज प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Image

यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-August-2025: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सुस्त पड़ गया है। जिससे बारिश पर ब्रेक लग गया है और उमस और गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में तीन दिनों तक कहीं भी भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश की गतिविधियां थमने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिससे गर्मी के कारण लोगों को असुविधा झेलनी पड़ेगी। 30 अगस्त से फिर से मानसून एक्टिव हो जाएगा। जिसके बाद फिर से पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश होने की संभावना है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के दोनों हिस्सों में कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन कहीं भी भारी बारिश होने के आसार नहीं हैं। ऐसा ही मौसम 28 और 29 अगस्त को भी रहने का अनुमान है। इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश की कमी से अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव अगले 5 दिनों तक होने के आसार नहीं हैं।

यूपी में बाढ़ से जूझ रहे कई जिले

यूपी में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जिससे प्रदेश के लगभग 22 जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं। प्रयागराज में पिछले 2 महीनों में चौथी बार गंगा और यमुना नदी उफान पर है। निचले इलाकों में कई घर बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं फर्रुखाबाद में भी गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। मथुरा में यमुना नदी उफान पर है। सोनभद्र में धंधरौल बांध का जलस्तर बढ़ने से 22 गेट खोल दिए गए हैं। चंदौली और ललितपुर में भी कई बांध ओवरफ्लो हो रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article