लखनऊ

UP ka Mausam 26 June 2025: यूपी में गर्मी को कहिए बाय-बाय, सहारनपुर से झांसी तक बरसेंगे झमाझम मेघ, इन जिलों में जारी बारिश का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश से कई जिलों में जोरदार बारिश का दौर जारी है तो कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश 32 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हवाओं के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

यूपी में गर्मी को कहिए बाय-बाय

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री को अब कुछ समय हो गया है, लेकिन प्रदेश के कई जिलों में अभी तक बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ ही दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा और प्रदेश में झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं का दौर चल रहा है, लेकिन बारिश से मिलने वाली राहत का अभी भी इंतजार जारी है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। आइए अब आपको बताएं यूपी के किन जिलों में आईएमडी ने जारी किया बारिश का अलर्ट -

यूपी में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, झांसी, ललितपुर और महोबा में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कुछ हद तक गर्मी से राहत रहेगी। लेकिन बूंदाबांदा होने से उमस और बढ़ सकती है।

आज नोएडा-गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा और गाजियाबाद जिले के लोग कई दिनों से शहर में बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन यहां बारिश होने का नाम ही नहीं ले रही है। बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी है। बीच-बीच में तेज हवाएं भी चलती हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो रही है। लेकिन बूंदाबांदी के बाद यहां उमस और बढ़ जाती है, जिससे लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। इस बीच नोएडा और गाजियाबाद के लोग अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा