UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-June-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया है। अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला जारी है। यूपी में मानसूनी बारिश ने अब रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार और शुक्रवार के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट के साथ ही लू की भी छुट्टी हो गई है। शुक्रवार को यूपी में सबसे ठंडा शहर झांसी 28.7 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान लोगों को सतर्कता बरतने की भी जरूरत है, ताकि भारी बारिश और आकाशीय बिजली से होने वाले नुकसान को टाला जा सके।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी के अनुसार आज पूर्वी यूपी के लगभग सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में भी कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में भारी से बहुत भारी होने की भी चेतावनी जारी की गई है। साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और . 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज यूपी के 61 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें से 15 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश में 26 जून तक तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं 22 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।
यूपी के किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में आज प्रयागराज, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं फतेहपुर, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, शामली, मुजफ्फरनगर,रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा और आसपास के हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।
इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, वाराणसी, संतरवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, औरैया, इटावा, झांसी, ललितपुर, आजमगढ़, मऊ, , आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, एटा, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा।
इन जिलों में तेज झोंकेदार हवाओं का अलर्ट
कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवि दास नगर, झांसी, इटावा, ललितपुर, औरैया, जालौन, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, हमीरपुर, महोबा, आजमगढ़, मऊ, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और कन्नौज।
बारिश से लुढ़का पारा
उत्तर प्रदेश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। दो दिन के अंदर मानसून ने 56 जिलों को कवर कर लिया है। पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के अंदर बाकी के जिलों में भी मानसून पहुंच जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश के 25 से ज्यादा शहरों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान लखनऊ, उन्नाव, श्रावस्ती, सीतापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। जिससे कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान कई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।
