लखनऊ

यूपी में उमस भरी गर्मी और लू का डबल अटैक, आज 15 जिलों में अलर्ट; इस दिन से फिर लौटेगी बारिश

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही लू का पहरा भी कई जिलों में पर रहेगा। बुधवार को कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है।

Image

सांकेतिक फोटो

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-May-2025: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मिलाजुला मौसम चल रहा है। कहीं तेज गर्मी और धूप सता रही है, तो कहीं छिटपुट बारिश देखने को मिल रही है। प्रदेश में तापमान लगातार उछाल मार रहा है। इन दिनों अधिकतर जिलों का पारा 40 डिग्री के आसपास है। हालांकि आज मौसम साफ रहने वाला है। लेकिन कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। वहीं तापमान भी आने-वाले दिनों में और बढ़ने वाला है।

आज इन जिलों में लू का अलर्ट

आज यूपी सुबह से ही तीखी धूप निकली हुई है, जो तेज गर्मी का एहसास करा रही है। आज उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। साथ ही कई जिले हीटवेव की चपेट में भी रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गाजीपुर और बलिया में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में 16 मई से फिर बारिश

यूपी में इन दिनों बदली के कारण उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। जब तक शुष्क गर्मी नहीं पड़ती, तब तक उमस और पसीने बहाने वाली गर्मी का सितम जारी रहेगा। हालांकि 16 मई को तराई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। जिसके गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 17 और 18 मई को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं हीटवेव का भी अलर्ट है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article