लखनऊ

आज भी बारिश से भीगेगा यूपी, 20 जिलों में बिजली गिरने का खतरा; अब गर्मी दिखाएगी तेवर

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज 20 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटों में भी कई जिलों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी सोमवार से मौसम साफ होने की संभावना है।

Image

Meta AI

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-May-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं तेज धूप से गर्मी सता रही है, तो कहीं राहत भरी बारिश हो रही है। आज भी यूपी के कई हिस्सों में बादल मेहरबान होने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को 20 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं संग बारिश दर्ज की गई। यूपी में फिलहाल 10 से अधिक जिलों में 40 डिग्री के करीब तापमान पहुंच गया है। इस दौरान शनिवार को सबसे गर्म जिलों में वाराणसी और प्रयागराज है, जिनका पारा 40 डिग्री पार कर गया है। आने वाले दिनों में गर्मी में और इजाफा होने की संभावना है।

इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रयागराज, झांसी, फतेहपुर, सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मिर्जापुर, शामली, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, जालौन, आगरा, रामपुर, हमीरपुर और आसपास के इलाकों में आज बिजली गिरने और बादल गरजने की संभावना है। प्रदेश में कल से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार यूपी में वेदर सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर होने लगा है। बारिश का सिलसिला थमने से तापमान में भी इजाफा होगा। इस महीने के आखिरी तक पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता हैं। वहीं अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

कई जिलों में झमाझम बरसे मेघ

उत्तर प्रदेश में शनिवार को आगरा समेत कई जिलों में बारिश हुई। आगरा में दोपहर बाद ही घने बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। साथ ही करीब 80 किमी की स्पीड से तेज हवाएं चलीं। जिस कारण शहर में कई पेड़ और होर्डिंग्स उखड़ गए। वहीं बिजनौर में भी जोरदार बारिश हुई, साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। बारिश से धामपुर इलाके में करीब एक फीट तक जलभराव हो गया। संभल और जालौन में भी झमाझम बारिश दर्ज की गई। वहीं लखनऊ और मेरठ में भी बादल आसमान में मौजूद रहे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article