लखनऊ

UP Ka Mausam 07-Nov-2025: यूपी में ठंड की दस्तक, सुबह कोहरा, दिन में खिली धूप, उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07-Nov-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। यूपी में लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

Image

यूपी में ठंड की दस्तक

UP Ka Mausam 07-Nov-2025: उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। नवंबर के महीने के दिन बीतते हुए और दिसंबर के करीब आते हुए यूपी में सुबह-शाम अच्छी ठंड पड़ने लगी है। न्यूनतम तापमान के साथ अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसकी वजह के ठंड और बढ़ सकती है। कई स्थानों पर कोहरा शुरू हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के दोनों हिस्सों यानी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा।

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा

पूरे यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह-शाम में कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज, 7 नवंबर को यूपी का मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह के समय कोहरा दिखाई दे रहा है। दिन में धूप निकल रही है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट होने से ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं में लोगों को ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने शाम के समय आग जलाना शुरू कर दिया है।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेश के ठंड में इजाफा होगा। आने वाले 3 से 4 दिनों में रात के समय तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी आ सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से प्रदेश के गंगा किनारे वाले मैदानी इलाकों में सर्दी का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। यहां कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, प्रदेश में रात के समय हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी और कोहरा पड़ सकता है। आगामी 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी और भीषण सर्दी पड़ेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article