लखनऊ

UP Weather Today: यूपी के 25 जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी

UP Weather Today: यूपी के 25 जिलों में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में यूपी का मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को उमस से राहत मिलती रहेगी।

Image

यूपी के 25 जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-Aug-2025: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। कल यानी एक अगस्त को प्रदेश में हुई झमाझम बारिश के लोगों को राहत मिली है। यहां उमस वाली गर्मी में कमी महसूस की गई है। उसी प्रकार आज भी मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में झमाझम बारिश होगी। वहीं अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। आंधी-तूफान और बारिश की स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कई स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका भी हैं। इसके अलावा यूपी का मौसम सुहावना बना रहेगा

यूपी में आज मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में 1 अगस्त की तरह ही 2 अगस्त को भी बारिश की संभावना जताई है। कल की तरह की आज भी प्रदेश का मौसम सुहावना रहेगा। दोपहर के समय धूप खिली होने से उमस ज्यादा महसूस हो सकती है। लेकिन बारिश होने से ठंडक का एहसास बना रहेगा। आगामी दिनों में भी यूपी में बारिश होने की संभावना जताई गई है। आइए अब आपको बताएं मौसम विभाग ने किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो किन जिलों में आज तेज हवाएं चलेंगी।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, ज्योतिबाफुले, संभल, बदायूं, काशीरानगर, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, महाराजगंज, कुशीनगर, प्रयागराज, मिर्जापुर, संतरिवादास नगर, वाराणसी, सोनभद्र और चंदौली में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, बागपत, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, महामाया नगर, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश ये यहां लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।

यूपी के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद, मैनपुरी, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, संत रविदास, चंदौली, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, मऊ, भदोई और कुशीनगर जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही इन जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की आशंका भी जताई गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article