लखनऊ

UP Weather Forecast: यूपी में आज से बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ पड़ेगी बौछार, क्या बारिश से मिलेगी भीषण गर्मी से राहत?

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज से 13 अप्रैल तक यूपी के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना है। आज पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं, वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।

Image

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश का मौसम आज से बदलने वाला है। आज कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। जिससे लोगों को तपती धूप और भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। प्रदेश में अभी तेज धूप अपना कहर दिखा रही है, जिसके चलते लोग दोपहर में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं रात के समय भी हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। इस बीच बारिश आने से लोगों को इस चुभती-जलती गर्मी से राहत मिल सकती है। यूपी में 8 से 13 अप्रैल के बीच कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिले में 11 और 12 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं। वहीं यूपी के अन्य इलाकों में आज से ही बारिश जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

आज इन इलाकों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। हालांकि आज पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कल भी पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा, वहीं पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। जिसके बाद 10 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में भी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में भी बारिश हो सकती है। ऐसा ही मौसम 11 अप्रैल को भी रहने के आसार हैं। हालांकि 12 अप्रैल को यूपी का मौसम शुष्क रह सकता है। जिसके बाद 13 अप्रैल को फिर से मौसम बदलेगा। इस दिन पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी दोनों जगहों पर बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल दो वेस्टर्न डिस्टर्बन्स एक्टिव हैं, जिनके चलते आने वाले छह दिनों में यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल हरियाणा, पंजाब समेत कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत 8 राज्यों में अभी लू चल रही है। इन राज्यों में भीषण गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article