लखनऊ

UP Weather Forecast: यूपी में भीषण गर्मी का दौर, कल इन इलाकों में गरज-चमक के साथ पड़ेगी बौछार, बारिश से कूल-कूल होगा मौसम

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज मौसम शुष्क रहने वाला है, कल पूर्वी यूपी में बारिश होने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी का मौसम शुष्क रहेगा।

Image

यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में तेज धूप के चलते गर्मी अपना कहर दिखा रही है। यहां के तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। हालांकि यूपी के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलने वाला है। कल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला 8 अप्रैल से शुरू होकर 12 अप्रैल तक जारी रहने के आसार हैं। जिसके बाद गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है। बारिश की बूंदे पड़ने से मौसम यहां का कूल होने के आसार हैं।

कल पूर्वी यूपी में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। कल पूर्वी यूपी के मौसम में बदलाव होगा। 8 अप्रैल को कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती हैं और गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। इस दिन पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 9 अप्रैल को भी पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पूर्वी यूपी में इस दिन भी गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। जिसके बाद 10 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के दक्षिणी इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसा ही मौसम 11 अप्रैल को भी देखने को मिलेगा। जिसके बाद 12 अप्रैल को पूर्वी यूपी में बारिश होने के आसार हैं, लेकिन पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है। वहीं प्रयागराज के तापमान में शनिवार को हल्का अंतर देखने को मिला है। यहां का पारा 41 डिग्री तक जा चुका है, लेकिन शनिवार को यहां पर अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। प्रयागराज में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। कल यहां पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article