Roadways Bus: होली के पर्व पर ट्रेन और रोडवेज बसों के साथ ही निजी बसों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है। रेलवे और यूपी परिहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए जोर-शोर से जुटा है। लखनऊ के चारों बस अड्डों से रोडवेज प्रशासन 250 साधारण और 50 एसी बसों का संचालन करेगा, यह बसें यात्रियों को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों तक पहुंचाएंगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, आलमबाग बस टर्मिनल से बनारस, प्रयागराज समेत दिल्ली रूट एवं पश्चिमी जिलों के लिए बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, कैसरबाग से सीतापुर, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए दिल्ली के लिए बसें संचालित होंगी। बहराइच, बलरामपुर, गोंडा के लिए भी बसें चलेंगी।
लखनऊ के चारबाग बस अड्डे से रायबरेली, फतेहपुर, मोरावां, कानपुर, अयोध्या, आजमगढ़, बस्ती, अंबेडकरनगर और गोरखपुर रूट के लिए बसें उपलब्ध होंगी। वहीं अवध बस स्टेशन से पूर्वांचल के लिए बसें भी मिलेंगी।
