लखनऊ

Farrukhabad News: यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया 50 हजार का इनामी बदमाश, मासूम का रेप और हत्या को दिया था अंजाम

Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बीते महीने 8 साल की मासूम के साथ रेप कर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला अपराधी को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस ने बताया आरोपी पर 50 हजार का इनाम था और उस पर अपहरण और हत्या के कई मामले दर्ज थे।

Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस ने 8 साल की बच्ची का रेप और हत्या करने वाले आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम था। आरोपी के खिलाफ कई थानों में हत्या और अपहरण के कई मामले भी दर्ज थे। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बचने के लिए पुलिस पर गोलियां चलाई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

रेप और हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मनु पुत्र लटूरी निवासी पखना कोतवाली मोहम्मदाबाद के रूप में हुई है। 8 साल की बच्ची कोतवाली मोहम्मदाबाद में स्थित अपने ननिहाल आई थी। 27 जून को वह गायब हो गई। 28 जून को मैनपुरी के भोगांव में बच्ची का शव मिला। जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई। पुलिस की जांच में आरोपी मनु का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें मनु के एक गांव में छुपे होने की सूचना मिली थी। इस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी को खुद को सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन खुद को पुलिस के हवाले करने के बजाए आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने आरोपी मनु को मृत घोषित किया। एसपी आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने लोहिया अस्पताल पहुंच जानकारी ली।

अपहरण और हत्या के कई मामले दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया की रेप और हत्या के मामले में वांछित आरोपी मनु पर पहले से अपहरण और हत्या के कई मामले दर्ज थे। इन मामलों को लेकर पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी मनु पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article