लखनऊ

PET Exam 2025: पीईटी परीक्षा के लिए रेलवे की खास तैयारी, कल और परसों चलाई जाएंगी 4 स्पेशल ट्रेनें

पीईटी एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 6 और 7 सितंबर को चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। लखनऊ-लखीमपुर और गोमतीनगर-गोरखपुर रूट पर विशेष ट्रेनें चलेंगी। भीड़ को देखते हुए चारबाग स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, आरपीएसएफ जवान और मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी।

Image

PET Exam 2025 के लिए चार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

कल यानी शनिवार 6 और रविवार 7 सितंबर को प्रारंभिक आहर्ता परीक्षा (PET) का आयोजन होगा। इसके लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किया है। इस दौरान चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन चार में से दो ट्रेनें लखनऊ जंक्शन से लखीमपुर के लिए और दो ट्रेनें गोमतीनगर से गोरखपुर के लिए चलाई जाएंगी।

रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लखनऊ जंक्शन और चारबाग स्टेशन पर आरपीएसएफ जवानों की तैनाती की है। एग्जाम के दिनों में स्टेशनों पर भारी भीड़ की संभावना है, इसलिए चारबाग पर दो अतिरिक्त ट्रेनों के रैक भी तैयार रहेंगे।

लखनऊ-लखीमपुर रूट पर ट्रेन की टाइंमिंग

लखनऊ-लखीमपुर रूट पर स्पेशल अनरिजर्व्ड ट्रेन नंबर 05031 सुबह 4:40 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी और 7:30 बजे लखीमपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05032 शाम 5:50 बजे लखीमपुर से चलेगी और रात 8:55 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

गोमतीनगर-गोरखपुर रूट पर ट्रेन की टाइंमिंग

गोमतीनगर-गोरखपुर रूट पर भी दो विशेष ट्रेनें चलेंगी, जिनमें ट्रेन संख्या 05028 शाम 7:45 बजे गोमतीनगर से रवाना होगी और रात 1:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05027 तड़के 3:25 बजे गोरखपुर से चलेगी और सुबह 9:15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

बनाए गए अतिरिक्त टिकट काउंटर

अतिरिक्त टिकट काउंटर और मेडिकल टीमों को भी स्टेशनों पर तैनात रखा जाएगा। चारबाग स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे और 25 कर्मचारी मोबाइल फोन से अनरिजर्व्ड टिकट उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article