लखनऊ

UP News: सोनभद्र में धंसी पत्थर की खदान, 3 मजदूरों की मौत, कई लापता;बचाव अभियान जारी

सोनभद्र जिले की कृष्णा माइंस में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब पत्थर खदान की एक दीवार अचानक ढह गई। इस दुर्घटना में लगभग 3 मजदूरों की मौत हो चुकी है और बाकी मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

Image

राहत और बचाव कार्य जारी (स्कीनग्रैब: ANI)

Photo : ANI

Sonbhadra Stone Mine Collapsed: सोनभद्र जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कृष्णा माइंस पत्थर खदान का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो चुकी है और कई अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना बिल्ली मारकुंडी इलाके की है, जहां कल दोपहर यह हादसा हुआ। प्रशासन ने बताया कि अब तक एक शव बरामद किया जा चुका है, जबकि कई लोगों की तलाश जारी है।

अचानक ढही खदान की दीवार

शनिवार को जब खदान के अंदर काम चल रहा था। इसी दौरान पत्थर की एक भारी दीवार अचानक गिर पड़ी और मजदूर उसके नीचे दब गए। घटना की जानकारी पर समाज कल्याण राज्यमंत्री और MLA संजीव सिंह गोंड, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ ही प्रशासन, पुलिस, खनन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान की निगरानी कर रहे जिला मजिस्ट्रेट बी.एन. सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि दुर्घटना बेहद गंभीर है और कई मजदूर अंदर फंसे हो सकते हैं। डीएम सिंह ने कहा, कृष्णा माइंस की खदान के अंदर एक दीवार अचानक गिर गई, जिससे कुछ मजदूर मलबे में दब गए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

NDRF-SDRF की टीमें मौके पर तैनात

घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कराया। NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और मलबा हटाया जा रहा है। अधिकारी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं और मजदूरों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। संजय गोंड ने कहा कि, “जिन परिस्थितियों में खदान संचालित की जा रही थी, उसकी जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।” इसके अलावा उन्होंने घटना से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की बात भी कही।
Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!