UP Nagar Nikay Chuanv 2022: इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) की लखनऊ पीठ (Lucnknow News) ने स्थानीय निकाय चुनाव मामले आज अहम सुनवाई करने का निर्देश दिया। इससे पहले कोर्ट ने चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर लगी रोक मामले के निपटान होने तक के लिए बढ़ा दी थी। अगर आज फैसला नहीं आता है तो फिर कोर्ट का विंटर वकेशन (Winter Vactio) शुरू हो जाएगा और सुनवाई जनवरी के पहले सप्ताह में होगी। वहीं एक सवाल सबके मन में है कि कि अगर राज्य में चुनाव को लेकर फैसला और टला तो आगे क्या होगा। ओबीसी आरक्षण को लेकर जो याचिकाएं दायर की गई थी उसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार 20 दिसंबर को ही सुनवाई के दौरान अपना जवाबी हलफनामा दाखिल कर दी है।
लखनऊ
UP Nagar Nikay Chunav 2022 Date: कब होगें यूपी निकाय चुनाव? आज हाईकोर्ट के फैसले पर सबकी नजर
- Authored by: किशोर जोशीProduced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Dec 23, 2022, 10:26 AM IST
