लखनऊ

यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 8,9, 10, 11 अगस्त को होगी बारिश मूसलाधार; 40 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

UP Ka Mausam Aaj Kaisa Rahega 08 August 2025 (यूपी का मौसम कैसा रहेगा) : यूपी में मानसून सक्रिय है और अगले एक सप्ताह के दौरान पूरे राज्य में बारिश का सिलसिला कमोबेश जारी रह सकता है। अत्यधिक बारिश के कारण नदियों की बाढ़ से राज्य के अनेक जिलों में जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। अगले 24 घंटे के दौरान विभिन्न जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।

Image

उत्तर प्रदेश का मौसम

UP Ka Mausam Aaj Kaisa Rahega 08 August 2025 (यूपी का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर प्रदेश में सावन की काली घटाएं छाई हुई हैं। पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदलेखंड और पूर्वी यूपी में मानसूनी गतिविधियां जारी हैं, जिसकी वजह से तापमान का स्तर बेहद नीचे है जिस कारण गर्मी और उमस से राहत है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरार प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक और आंधी के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट घोषित किया है। उधर, पहाड़ों में जारी भारी वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। तराई के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस दौरान खराब मौसम होने पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है, लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

यूपी के किन जिलों में होगी बारिश?

मौसम विभाग ने 8 अगस्त को बुंदेलखंड के झांसी, बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, जालौन, कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कासगंज, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उधर, पूर्वी यूपी के मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर और संतरविदास नगर में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

आईएमडी के मुताबिक, 9, 10, 11 और 12 अगस्त को बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। भादो माह की शुरुआत अच्छी बारिश के साथ हो सकती है, जिससे तापमान कम रहेगा और लोगों गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। हालांकि, विभिन्न जिलों में स्थित अत्यधिक वर्षा होने के कारण गंगा, यमुना और शारदा समेत राज्य की अनेक प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना रहेगा। उफनती नदियों की बाढ़ से राज्य के अनेक जिलों के सैकड़ों गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले एक सप्ताह के दौरान पूरे राज्य में बारिश का सिलसिला कमोबेश जारी रह सकता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!