LIVE

राजधानी में थमी मानसून की रफ्तार; बिहार में भारी बारिश का दौर, उत्तराखंड में रेड अलर्ट

Aaj ka Mausam 8 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) News Today Updates: देश के कई हिस्सों में बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उत्तरकाशी में बादल फटने और दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचना चिंता बढ़ा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का नया अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

Nilesh DwivediUpdated Aug 8, 2025, 21:53 IST
Follow on Google News
राजधानी में थमी मानसून की रफ्तार; बिहार में भारी बारिश का दौर, उत्तराखंड में रेड अलर्ट

राजधानी में थमी मानसून की रफ्तार; बिहार में भारी बारिश का दौर, उत्तराखंड में रेड अलर्ट

Aaj ka Mausam 8 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert News Today Updates: देश के पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई स्थानों पर बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति बन गई है। राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, जबकि लापता सैनिकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है।

कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और इसके आसपास के पूर्वी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। खासतौर से आज 8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, 10 अगस्त से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की एक नई लहर दस्तक दे सकती है। वहीं, मध्य भारत और राजस्थान में अगले 4–5 दिनों तक हल्की बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

AUG 08, 2025 18:40 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: दिल्ली में कैसा रहेहा कल रक्षाबंधन पर मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। दिल्ली को कल ग्रीन जोन में रखा गया है। इस दौरान शहर में लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
AUG 08, 2025 16:56 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: रक्षाबंधन पर गुरुग्राम में कैसा रहेगा कल का मौसम

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में कल यानी रक्षाबंधन के दिन मौसम सुहावना बना रहेगा। लेकिन बारिश के संबंध में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। लेकिन बता दें कि हल्की बारिश के बाद उमस भी बढ़ सकती है।
AUG 08, 2025 16:12 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: रक्षाबंधन के दिन गाजियाबाद में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी रक्षाबंधन के दिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शहर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
AUG 08, 2025 15:07 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर में तेज बारिश हुई

AUG 08, 2025 13:43 IST

Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: एनसीआर में तापमान का हाल

नोएडा में तापमान 36/27 डिग्री, गाजियाबाद में 35/27 डिग्री, गुरुग्राम में 34/27 डिग्री, ग्रेटर नोएडा में 34/27 डिग्री और फरीदाबाद में 35/24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
AUG 08, 2025 12:17 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: यूपी में आज के तापमान का हाल

AUG 08, 2025 12:16 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट

AUG 08, 2025 12:15 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: IMD जयपुर ने जारी की वेदर अपडेट

AUG 08, 2025 10:29 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

AUG 08, 2025 09:24 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा

AUG 08, 2025 09:14 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: उत्तराखंड बायपास पर आया रामगंगा नदी का पानी

मुरादाबाद से नैनीताल जाने वाले उत्तराखंड बायपास पर मंगलवार शाम से रामगंगा नदी का पानी आ गया है। बाढ़ के चलते बायपास पर करीब 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, जिससे दर्जनों गांवों के लोग प्रभावित हो गए हैं। पानी के तेज बहाव के कारण सिविल लाइन पुलिस ने बायपास पर बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक पूरी तरह बंद कर दिया है। सड़क पर गहरे पानी के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। कई लोग ट्रैक्टरों की मदद से रास्ता पार कर रहे हैं। लगातार पानी बढ़ने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा, रामगंगा नदी के उफान से हजारों बीघा खेतों की फसल जलमग्न हो गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।
AUG 08, 2025 08:41 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: प्रयागराज के कई हिस्सों में बारिश

AUG 08, 2025 08:41 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: मध्य प्रदेश में आज का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य प्रदेश में 8 से 10 अगस्त तक बारिश की रफ्तार धीमी बनी रहेगी। इस अवधि के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। सागर, विदिशा, मोरेना, इंदौर और खरगोन जिलों में हल्की बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 08, 2025 06:54 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: भारत के विभिन्न शहरों के तापमान

शहरों का तापमान (अधिकतम / न्यूनतम):
- दिल्ली: 35°C / 28°C
- मुंबई: 29°C / 28°C
- कोलकाता: 29°C / 26°C
- चेन्नई: 33°C / 27°C
- लखनऊ: 29°C / 26°C
- पटना: 29°C / 27°C
- रांची: 26°C / 23°C
- अमृतसर: 35°C / 28°C
- जयपुर: 33°C / 26°C
- भोपाल: 29°C / 23°C
- देहरादून: 29°C / 24°C
AUG 08, 2025 06:10 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: दक्षिण भारत में मौसम का हाल

दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में आगामी दिनों में व्यापक वर्षा की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु, तेलंगाना और रायलसीमा में 8 से 9 अगस्त के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि केरल और माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम में 8 अगस्त को भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा, तमिलनाडु में 8 अगस्त को कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा भी हो सकती है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले दो दिनों तक 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही हैदराबाद में भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव देखा गया है।
AUG 08, 2025 05:48 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: उत्तराखंड में रेड अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून का प्रभाव गंभीर बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया है। पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में 12 अगस्त तक रेड अलर्ट प्रभावी रहेगा। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए रेस्क्यू टीमों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
AUG 08, 2025 05:49 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में आज बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा सहित आसपास के क्षेत्रों में आज मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले दिनों की बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव देखा गया था।
AUG 08, 2025 05:50 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा

बिहार में बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। मौसम विभाग ने 8 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सुपौल, मधेपुरा और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार, कुछ जिलों में वज्रपात और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
AUG 08, 2025 05:50 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: यूपी में भारी बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में आज फिर तेज बारिश का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज सहारनपुर, बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, मोरादाबाद, रामनगर, संभल, बदायूं, कासगंज, हाथरस, मैनपुरी, कन्नौज, एटा, फतेहपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज और सोनभद्र में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
AUG 08, 2025 05:47 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 8 August 2025 LIVE: दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। तापमान की बात करें तो इसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी हल्की बारिश की संभावना है, जिससे उमस से राहत मिल सकती है।