लखनऊ

UP ka Mausam 24-June-2025: अब यूपी के पश्चिमी हिस्से में भी होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में मौसम की चाल बदलने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में पश्चिमी यूपी में भी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। आगामी 48 घंटों में मानसून पश्चिमी हिस्से को भी कवर कर लेगा।

Image

पूर्वी हिस्से के साथ अब यूपी के पश्चिमी हिस्से में भी होगी झमाझम

यूपी का मौसम 24-June-2025: यूपी में मौसम की चाल बदलने लगी है। बीते दिनों यूपी के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पर पश्चिमी एरिया में बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी थी। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में यूपी के पश्चिमी क्षेत्र में भी झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बीते दिनों से यूपी के 30 से 32 जिलों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। लेकिन अब 24 से 48 घंटों के बीच पूर्वी हिस्से के साथ पश्चिमी हिस्से में भी जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।

यूपी के इन जिलों में जारी येलो अलर्ट

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, ज्योतिबाफुले, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, महामाया नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर, एटा, महामायानगर, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, जौनपुर और वाराणसी में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

कहां हुई कितनी बारिश

बता दें कि पिछले 24 घंटों में यूपी में सबसे अधिक बारिश ललितपुर के महरौनी में दर्ज की गई है। यहां करीब 16 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। इसके अलावा सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार में 13 एमएम, महाराजगंज के निचलौल में 16 एमएम और बलरामपुर, बहराइच, संभल में 7 से 9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article