लखनऊ

'गाड़ी, फ्रिज, एसी... समेत कितना लिया दहेज', सरकार को दीजिए पूरा ब्योरा; तब मिलेगा मैरिज सर्टिफिकेट

उत्तर प्रदेश सरकार ने मैरिज सर्टिफिकेट के लिए दहेज शपथ पत्र अनिवार्य कर दिया है। नए नियमों में बदलाव के बाद इसे जोड़ा गया है। बताया गया कि मैरिज सर्टिफिकेट के लिए दहेज शपथ पत्र जरूरी होगा।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

यूपी में मैरिज सर्टिफिकेट को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियमों के तहत अब कई सारी जानकारियां देनी होंगी। तब जाकर मैरिज सर्टिफिकेट मिलेगा। यूपी सरकार ने इस संबंध में नए नियमों में किए गए बदलावों को लेकर आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि मैरिज सर्टिफिकेट के लिए दहेज शपथ पत्र अनिवार्य होगा, जिसमें दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्षों की ओर से शादी का कार्ड, आधार कार्ड, एजुकेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा। साथ ही दो गवाहों की भी जरूरत होगी। इन सबके अलावा दोनों पक्षों की ओर से लिए गए दहेज या गिफ्ट का भी विवरण देना होगा, तब जाकर मैरिज सर्टिफिकेट बन पाएगा।

दहेज शपथ पत्र दिखाना अनिवार्य

यूपी सरकार ने इस संबंध में रजिस्ट्रेशन विभाग को दिशा-निर्देश जारी किया है। बता दें कि यूपी में मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भारी संख्या में आवेदन आते हैं। इससे पहले मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए शादी का कार्ड, आधार कार्ड, एजुकेशन सर्टिफिकेट और गवाहों के दस्तावेज देने होते थे, लेकिन नियमों में बदलाव के बाद अब दहेज शपथ पत्र भी दिखाना होगा, तभी मैरिज सर्टिफिकेट बन पाएगा। सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है।

गिफ्ट का देना होगा विवरण

बता दें कि दहेज शपथ पत्र में शादी के दौरान मिलने वाला गिफ्ट का विवरण देना होगा। इसमें दिखाना होगा कि शादी के वक्त दहेज के रूप में कौन-कौन सा गिफ्ट मिला है। विभाग ने बताया कि दहेज शपथ पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है और मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अन्य दस्तावेजों को साथ ये डाक्यूमेंट भी देना होगा।

कई जगह जरूरी हैं मैरिज सर्टिफिकेट

आपको बता दें कि मैरिज सर्टिफिकेट शादी शुदा महिला या पुरुष का सबसे बड़ा प्रमाण पत्र होता है कि वे शादीशुदा हैं। मैरिज सर्टिफिकेट के कई सारे काम होते हैं। जैसे ज्वाइंट बैंक अकाउंट खुलवाते समय, पासपोर्ट बनाते समय, शादीशुदा लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेते समय, बीमा कवर के दौरान... इस सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है। मैरिज सर्टिफिकेट नहीं रहने पर ये सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article