लखनऊ

यूपी सरकार का बड़ा कदम; बुजुर्गों को बिना आवेदन मिलेगी पेंशन, फैमिली आईडी से होगी पहचान

उत्तर प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन प्रक्रिया को सरल और स्वचालित बनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। अब पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आवेदन किए बिना ही फैमिली आईडी प्रणाली के आधार पर पेंशन मिल सकेगी। नई व्यवस्था का लक्ष्य उन बुजुर्गों तक भी लाभ पहुंचाना है, जो जटिल प्रक्रिया के कारण अब तक योजना से वंचित रह जाते थे।

Image

यूपी में स्वचालित पेंशन स्वीकृति प्रणाली (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

UP News: उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने वृद्धावस्था पेंशन को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब योग्य बुजुर्गों को पेंशन पाने के लिए अलग से आवेदन नहीं करना पड़ेगा। समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के अनुसार, ‘एक परिवार-एक पहचान’ फैमिली आईडी प्रणाली के माध्यम से पात्र लोगों की स्वतः पहचान की जाएगी और उनकी सहमति प्राप्त होने पर पेंशन सीधे मंजूर कर दी जाएगी। फिलहाल 67.50 लाख वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन कई लोग प्रक्रिया पूरी न कर पाने के चलते इससे वंचित रह जाते हैं। नया निर्णय इसी समस्या के समाधान पर केंद्रित है।

नई व्यवस्था के तहत फैमिली आईडी के आधार पर उन नागरिकों की एक स्वचालित सूची तैयार की जाएगी, जिनकी उम्र अगले 90 दिनों में 60 वर्ष पूरी होने वाली है। यह सूची एपीआई के जरिए समाज कल्याण विभाग के पेंशन पोर्टल पर भेजी जाएगी। इसके बाद विभाग एसएमएस, व्हाट्सऐप और फोन कॉल जैसे डिजिटल माध्यमों से पात्र व्यक्तियों से उनकी सहमति प्राप्त करेगा। जिन लोगों से डिजिटल माध्यमों से प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी, उनसे ग्राम पंचायत सहायकों, कॉमन सर्विस सेंटर या विभागीय कर्मचारियों के माध्यम से सीधे संपर्क किया जाएगा।

यदि दोनों स्तरों पर सहमति नहीं मिलती है, तो ऐसे व्यक्तियों के नाम प्रक्रिया से बाहर कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सहमति प्राप्त होते ही योजना अधिकारी 15 दिनों के भीतर डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से पेंशन मंजूर करेंगे और स्वीकृति पत्र डाक के जरिए लाभार्थी को भेजा जाएगा। पेंशन की राशि सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में जमा होगी, और प्रत्येक किस्त की सूचना एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जाएगी। सरकार एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च करेगी, जहां लाभार्थी पासबुक जैसी सुविधा में अपने सभी भुगतान देख सकेंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article