लखनऊ

UP: बरेली में माहौल बिगाड़ने की साजिश, मौलवी के कहने पर मुस्लिम महिला ने मंदिर में पढ़ी नमाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2023, 01:25 PM IST

बरेली में मंदिर में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने 3 लोगों पर FIR दर्ज कर ली है।

उत्तर प्रदेश के बरेली में मुस्लिम महिलाओं ने मंदिर के अंदर नमाज पढ़ी, जिस पर हिंदू संगठनों का विरोध जारी है। बताया जा रहा है कि मौलवी के कहने पर महिलाओं ने ऐसा किया।

3 पर केस

नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने 3 लोगों पर FIR दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार महिला के घर में परेशानी चल रही थी, वो मजार पर जाकर दुआ मांगती थी।

मजार पर मिली थी सलाह

वहीं उसे कहा गया कि अगर वो मंदिर जाकर नमाज पढ़ेगी तो उसकी परेशानी दूर हो जाएगी। जिसके बाद वो मंदिर चली गई और नमाज पढ़ने लगी। जिसके बाद हंगमा मच गया और पुलिस को खबर की गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article